ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नया सियासी समीकरण, लालू प्रसाद...

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नया सियासी समीकरण, लालू प्रसाद दे दिए स्पष्ट संकेत

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नया सियासी समीकरण देखने को मिल सकता है. आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने पशुपति कुमार पारस को महागठबंधन में लेने का साफ संकेत दे दिया है. जल्द ही इसका औपचारिक एलान संभव है.

15-Jan-2025 02:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में हर वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर नई सियासी खिचड़ी पकती है। दही-चूड़ा भोज के बहाने हर साल 14-15 जनवरी को नए समीकरण बनते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने इसके स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।


दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी का कद बढ़ने के बाद उनके चाचा पशुपति कुमार पारस की पार्टी दरकिनार कर दी गई। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने और गठबंधन में अपनी पार्टी की उपेक्षा को देख पशुपति कुमार पारस ने खुद को एनडीए से अलग कर लिया और नया सियासी जमीन की तलाश में जुट गए।


पारस मौके की तलाश में थे और मकर संक्रांति एक उनके लिए एक अच्छा मौका बनकर सामने आई। बिहार और केंद्र की सियासत से आउट हो चुके पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को नया ठिकाना मिलने वाला है। मकर संक्रांति के मौके पर इसके संकेत मिल रहे हैं। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के दही-चूड़ा भोज में पशुपति कुमार पारस के पहुंचने के बाद से ही ऐसी चर्चा हो रही थी।


इसी बीच बुधवार को पशुपति कुमार पारस की तरफ से भी दही-चूड़ा का भोज दिया गया। इस भोज में पहुंचने वाले सबसे खास चेहरा लालू प्रसाद बने। लालू अपने बेटे तेजप्रताप यादव के साथ पारस के भोज में पहुंच गए और बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण की सियासी खिचड़ी पक गई। लालू प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए खुद कहा कि पारस हमारे साथ हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इसको लेकर बड़ा एलान हो सकता है।