1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
18-Jan-2025 03:24 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में आयोजित आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला ले लिया गया. अब पार्टी की सारी कमान तेजस्वी यादव को सौंप दी है. वैसे, आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर लालू प्रसाद यादव बैठे रहेंगे, लेकिन रिमोट कंट्रोल तेजस्वी यादव के हाथों में होगी. खास बात ये भी है कि किसी भी चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट को सिंबल पर भी तेजस्वी यादव का साइन होगा. अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के साइन से सिंबल जारी होता था.
तेजस्वी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के बराबर दर्जा
आरजेडी ने अचानक से अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलायी थी. पार्टी का सांगठनिक चुनाव चल रहा है और ऐसा कोई बड़ा मामला सामने नही था जिस पर विचार के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाये. लेकिन शनिवार को जब बैठक शुरू हुई तो वह मामला सामने आया, जिसके लिए बैठक बुलाई गयी थी. इस बैठक में आरजेडी के संविधान में फेरबदल करने का प्रस्ताव पेश किया गया.
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए आरजेडी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि आरजेडी ने अपने संविधान की धारा 35ए में बदलाव किया गया है. पार्टी के संविधान की ये धारा कहती है कि सारे बड़े फैसले लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकृत होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष ही चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को सिंबल जारी करेंगे. लेकिन आज की बैठक में पार्टी के संविधान की इस धारा में संशोधन कर दिया गया. अब तेजस्वी यादव भी पार्टी के अहम फैसले ले सकेंगे.
भाई वीरेंद्र ने कहा कि अब लालू जी के साथ साथ तेजस्वी यादव को भी बराबर की जिम्मेवारी दी गयी है. दोनों में से कोई भी पार्टी का बड़ा फैसला ले सकेगा. आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इससे पार्टी और मजबूत होगी.
रिमोट कंट्रोल अब तेजस्वी के हाथों में
आरजेडी की बैठक में लिये गये इस फैसले का मतलब साफ है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर लालू यादव बैठे रहेंगे लेकिन सारा काम और सारे फैसले तेजस्वी यादव के जिम्मे होगा. वैसे भी पिछले कुछ सालों से तेजस्वी यादव की पार्टी चला रहे थे. लेकिन लालू यादव चुनाव के वक्त अहम हो जाते थे.
तेजस्वी बाटेंगे सिंबल
दरअसल, किसी भी पार्टी में सबसे अहम वह नेता होता है, जिसके साइन से चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को सिंबल दिया जाता था. पिछले लोकसभा चुनाव में लालू यादव ही पार्टी के कैंडिडेट्स को सिंबल दे रहे थे. अब सिंबल जारी करने का अधिकार तेजस्वी यादव को दे दिया गया है. यानि लालू यादव पूरी तरह सीन से गायब रहेंगे. तेजस्वी ही उम्मीदवार का नाम तय करेंगे और खुद ही सिंबल भी देंगे.
ब्यूरों रिपोर्ट, फर्स्ट बिहार-झारखंड,पटना