ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने सुधाकर सिंह पर लगाया आरोप, कहा- बिहार में...

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने सुधाकर सिंह पर लगाया आरोप, कहा- बिहार में कालाबाजारी कर पैसे कमा रहे कृषि मंत्री

16-Sep-2022 11:44 AM

PATNA : केंद्रीय राज्य रसायन और उर्वरक मंत्री भगवंत खुबा ने बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार को एक महीने पूरे हुए हैं और इसी एक महीने में खाद और उर्वरक की जमकर कालाबाजरी हुई है। अब भगवंत खुबा ने इसकी पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि अगस्त महीने में किसानों को काफ़ी समस्या झेलनी पड़ी है। 




भगवंत खुबा ने कहा है कि भारत सरकार को किसानों की चिंता है, इसीलिए मैं यहां आया हूं और अब खाद्य-उर्वर्क का हिसाब भी लूंगा। उन्होंने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे कालाबाजरी और किसानों की समस्या खत्म करने में नाकाम रहें हैं। यह कमजोर सरकार की पहचान है। खुबा ने कहा कि केंद्र सरकार पहले भी मदद कर रही थी और आगे भी करती रहेगी। 




 रसायन और उर्वरक मंत्री ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में यह सिस्टम तैयार किया गया। कृषि मंत्री ने भारत सरकार को पत्र लिखकर कहा कि राज्य को आवश्यकता अनुसार खाद और उर्वरक नहीं मिल रहा है। लेकिन, ये बिलकुल गलत है। केंद्र की तरफ से कभी कमी नहीं हुई। भारत सरकार 262 रुपए में यूरिया देती है। किसानों ने 600 रूपये से ज्यादा ख़रीदा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि ज्यादा कीमत में खरीददारी न करें। खुबा ने कहा कि कुछ लोग पैसा कमाने का काम कर रहे हैं और उन्हें रोका जाएगा।