ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार

Home / politics / नड्डा आज से पटना में, BJP संयुक्त मोर्चों की बैठक का करेंगे उद्घाटन

नड्डा आज से पटना में, BJP संयुक्त मोर्चों की बैठक का करेंगे उद्घाटन

30-Jul-2022 07:20 AM

PATNA : बिहार में बीजेपी के लिए आज और कल का दिन बेहद खास है। पटना में बीजेपी के सभी सात राष्ट्रीय मोर्चों की दो दिवसीय संयुक्त बैठक आज यानी शनिवार से शुरू होने वाली है। इसको लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गज़ब का उत्साह देखा जा रहा है। इस बैठक की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जेपी नड्डा राजधानी पटना पहुंचकर रोड शो करने वाले हैं। आपको बता दें, बीजेपी के संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होने वाली है, जो 30 जुलाई और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्घाटन जेपी नड्डा ज्ञान भवन में दोपहर 4 बजे करेंगे। 



इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अलग-अलग राज्यों से बीजेपी के 750 कार्यसमिति सदस्य इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जेपी नड्डा शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहीं से उनका विशाल रोड शो शुरू होगा, जिसमें युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार रहेंगे। इस रोड शो की बात करें तो ये पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर संपूर्ण क्रांति के प्रणेता गांधी मैदान के पास जेपी की प्रतिमा तक जाएगा। 



रविवार के दिन भी जेपी नड्डा पटना में मौजूद रहेंगे। इस दिन वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16 जिलों के बीजेपी कार्यालय भवन का उद्घाटन और सात जिलों के कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। जेपी नड्डा 30 जुलाई को पटना प्रवास के दौरान शहर के मौर्या होटल में ग्राम संसद करेंगे। इसमें ग्रामीण इलाकों से आये जनप्रतिनिधि, लोकसेवक, कॉर्पोरेट सेक्टर के लोग, नीति निर्माता समेत दूसरे सेक्टर के लोग भी शामिल होंगे।