ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति

Bihar Crime News: बिहार में एक बार फिर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. दरभंगा में 26 वर्षीय विवाहिता अपने सगे बहनोई के साथ लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलीनगर थाना क्षेत्र के जगवनी गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता अपने ही सगे बहनोई के साथ फरार हो गई।


आरोप है कि 55 वर्षीय धनिक लाल यादव उर्फ ‘सरदार जी’ ने अपने ही साले के घर को उजाड़ दिया। पीड़ित पति दिनेश यादव के अनुसार, घटना की शुरुआत 15 फरवरी को हुई, जब उसके बहनोई के बेटे की शादी थी। इसी समारोह के दौरान उसकी पत्नी प्रियंका और धनिक लाल के बीच नजदीकियां बढ़ीं।


दिनेश ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा। उसने घर के कामकाज से दूरी बना ली और अक्सर गुमसुम रहने लगी। स्थिति बिगड़ने पर प्रियंका के पिता उसे मायके ले गए, जहां वह करीब एक महीने तक रही।


बताया जाता है कि 29 मार्च को प्रियंका ने अपने पिता से कहा कि वह ससुराल लौट रही है, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। अगले दिन फोन पर हुई बातचीत से पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोप है कि प्रियंका अपने साथ करीब 4 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर धनिक लाल यादव के साथ फरार हो गई।


आरोपी धनिक लाल की पत्नी का पहले ही कैंसर से निधन हो चुका है और उसके तीन बच्चे हैं। पीड़ित पति, जो टेंट हाउस में काम करता है, न्याय के लिए अलीनगर और सकतपुर थाने के चक्कर लगा रहा है। उसने कहा कि वह अपने बच्चों की खातिर पत्नी को वापस अपनाने के लिए तैयार है, लेकिन शर्त यह है कि वह जल्द लौट आए। फिलहाल, दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता