ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री का दावा हुआ फुस्स ! आरोपी DEO-DPO पाक-साफ होकर निकल रहे, एक और डीईओ को विभाग ने दिया क्लिनचिट, फिर करोड़ों का बेंच-डेस्क घोटाला किसने किया ? बड़ा खेल : परिवहन विभाग में टैक्स घोटाला...अदना सा ऑपरेटर पर केस, हिसाब-किताब लेने वाले 'डीटीओ-नाजिर' साफ बच गए, शिकायत के बाद DM को जांच का जिम्मा Bihar News: हड़ताल पर गए तीन अंचल अधिकारी सस्पेंड...दो महिला अधिकारी भी शामिल, डिप्टी CM विजय सिन्हा का बड़ा प्रहारबिहार MLC उपचुनाव: भोजपुर-बक्सर सीट के लिए RJD उम्मीदवार का एलान, इस नेता को मैदान में उताराबिहार में तो हद हो गई: सरकारी अस्पताल में जनरेटर ऑपरेटर ने मरीज को लगाए टांके, वीडियो हुआ वायरल, जान से खिलवाड़ कब तक?शिक्षा मंत्री का दावा हुआ फुस्स ! आरोपी DEO-DPO पाक-साफ होकर निकल रहे, एक और डीईओ को विभाग ने दिया क्लिनचिट, फिर करोड़ों का बेंच-डेस्क घोटाला किसने किया ? बड़ा खेल : परिवहन विभाग में टैक्स घोटाला...अदना सा ऑपरेटर पर केस, हिसाब-किताब लेने वाले 'डीटीओ-नाजिर' साफ बच गए, शिकायत के बाद DM को जांच का जिम्मा Bihar News: हड़ताल पर गए तीन अंचल अधिकारी सस्पेंड...दो महिला अधिकारी भी शामिल, डिप्टी CM विजय सिन्हा का बड़ा प्रहारबिहार MLC उपचुनाव: भोजपुर-बक्सर सीट के लिए RJD उम्मीदवार का एलान, इस नेता को मैदान में उताराबिहार में तो हद हो गई: सरकारी अस्पताल में जनरेटर ऑपरेटर ने मरीज को लगाए टांके, वीडियो हुआ वायरल, जान से खिलवाड़ कब तक?

खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी

Bihar News: बिहार के भागलपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। खेत में काम के दौरान एक महिला अचानक थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गई—और देखते ही देखते सब कुछ बदल गया…

खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। खेत में काम कर रही 28 वर्षीय सुगो देवी अचानक थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भयावह था कि अस्पताल ले जाते वक्त उनकी हालत बिगड़ती चली गई और रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


जानकारी के मुताबिक, सुगो देवी अपने पति बजरंगी मंडल के साथ खेत में फसल से जुड़ा काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक थ्रेशर मशीन की तेज रफ्तार में उनका हाथ बुरी तरह फंस गया और उनके बाल भी मशीन के ब्लेड में उलझ गए। देखते ही देखते स्थिति भयावह हो गई और वहां मौजूद लोग घबरा गए।


मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत दौड़ पड़े और किसी तरह मशीन को बंद कर सुगो देवी को बाहर निकालने की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद उन्हें मशीन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। परिजन तुरंत उन्हें नाथनगर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज स्थित जयलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।


हालांकि, जब तक परिजन उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से हर कोई गमगीन है।


ग्रामीणों के अनुसार, फसल कटाई के मौसम में गांवों में थ्रेशर मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ऐसा घटना हो जाएगा किसी ने नहीं सोची होगी।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह एक दुखद दुर्घटना है, लेकिन अगर सुरक्षा नियमों का पालन किया जाता, तो शायद इस घटना को टाला जा सकता था। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें