ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / Jitanram manjhi: तेजस्वी यादव पर मांझी का बड़ा आरोप, बोले- वह शराब पीते...

Jitanram manjhi: तेजस्वी यादव पर मांझी का बड़ा आरोप, बोले- वह शराब पीते हैं.. तस्करी में लीन रहते हैं

25-Oct-2024 12:44 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच गया सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगा दिया है।


तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में शराब के अवैध कारोबार को लेकर बोले जा रहे हमले पर मांझी ने पलटवार किया और नेता प्रतिपक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि तेजस्वी यादव खुद शराब पीते हैं, इसलिए उनको लगता है कि बिहार में शराब बीक रहा है। 


उन्होंने कहा कि बिहार में तो शराबबंदी है, अगर चोरी छीपे लोग पीते हैं तो क्या किया जा सकता है। तेजस्वी शराब की तस्करी में लीन रहते हैं, या करवाते हैं इसलिए उनको इसके बारे में ज्यादा जानकारी है। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर दावा किया जा चारों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत तय है।


बता दें कि बिहार के पिछले दिनों सीवान और छपरा के साथ कुछ अन्य जिलों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की खबरें सामने आई थी। जहरीली शराब से मौत की घटना ने विपक्ष को बैठे बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया और विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा