ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: पटना में पुलिस एनकाउंटर पर आया मांझी का बयान, सुनकर गरम हो जाएंगे लालू-तेजस्वी

Bihar Politics: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सियासी हमला बोला। मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिना नाम लिए लालू और तेजस्वी पर निशाना साधा है।

08-Jul-2025 02:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना में बीते शुक्रवार को बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी दल एक के बाद एक सरकार पर हमले बोल रहे हैं। इसी बीत पुलिस ने खेमका की हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को मार गिराया। पुलिस एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान आया है।


पटना में पुलिस एनकाउंटर को लेकर मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है और इस पोस्ट के जरीए उन्होंने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए तीखा हमला बोला है। जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, “अपराधिक घटनाओं का मतलब यह थोड़े ना है कि अपराधियों के डर से हम शासन राक्षसों के हाथ में सौंप दें”।


उन्होंने लिखा कि, “यह वह बिहार नहीं जहाँ माफिया मुख्यमंत्री निवास से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवातें थें,यह नया बिहार है जहाँ अपराधियों की ठोकाई शुरू हो गई है।वैसे हम कुछ कहेंगें तो कहेगा सब कि मांझी बहुत बोलता है।खैर खेमका साहब के हत्या में शामिल शूटर ने साबित कर दिया कि तेजस्वी यादव के लोग तक़रीबन हर अपराधिक वारदातों में शामिल होतें हैं,जिनका इलाज भी शुरू हो गया है”।