Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी
26-Dec-2025 07:59 PM
By Ajit Kumar
PATNA: बीजेपी से राज्यसभा की एक सीट मांग रहे जीतन राम मांझी की डिमांड को उनके बेटे ने ही रिजेक्ट कर दिया है. जीतन राम मांझी ने कहा था कि अगर बीजेपी ने राज्यसभा की एक सीट नहीं दी तो हम पार्टी को एनडीए से बाहर हो जाना चाहिये. लेकिन उनके बेटे संतोष कुमार सुमन ने कहा-ऐसे थोड़े राज्यसभा की सीट मिल जाती है. बता दें कि संतोष कुमार सुमन ही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
बता दें कि एक सप्ताह पहले जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में खुले मंच से बीजेपी को चेतावनी दी थी. जीतन राम मांझी ने कहा था कि उन्हें कुछ महीने बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव में एक सीट चाहिये. अगर बीजेपी सीट नहीं देती है तो पार्टी को गठबंधन से बाहर आ जाना चाहिये. जीतन राम मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय ही बीजेपी ने राज्यसभा सीट देने का वादा किया था. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बाद में धोखा दे दिया. इसलिए इस बार आर-पार कर लेना चाहिये.
बेटे ने पिता की बात को रिजेक्ट किया
जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने सीधे तौर पर रिजेक्ट कर दिया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा की सीट कोई मुद्दा ही नहीं है. ऐसी सारी बातें हम लोग आपस में बैठ कर बात करते हैं. क्या होगा या नहीं होगा ये आपसी तालमेल का मामला है. खुले तौर पर ऐसे मसले पर चर्चा-परिचर्चा नहीं होती है.
किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता
संतोष कुमार सुमन ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता. किसे क्या मिलेगा ये सब की सहमति से तय होता है. ये कोई विषय ही नहीं है जिस पर खुले तौर पर या मीडिया के सामने बात की जाये. यही तो एनडीए की एकता है जिससे बूथ स्तर तक सभी पार्टी के लोग जुड़े हुए हैं. तभी विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी सफलता मिली.
बाप-बेटे की लड़ाई खुल कर सामने आयी!
जीतन राम मांझी की डिमांड और उस पर उनके बेटे संतोष सुमन की प्रतिक्रिया से कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी है. सियासी गलियारे में पहले से ही ये चर्चा होती रही है कि हम पार्टी में जीतन राम मांझी का अपने बेटे संतोष के साथ ही शीत युद्ध चल रहा है. विधानसभा चुनाव के समय भी दोनों के बीच विवाद की बात सामने आयी थी. अब मौजूदा प्रकरण से ऐसी चर्चाओं को बल मिला है.