ब्रेकिंग न्यूज़

कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Home / politics / Bihar Politics: PM मोदी के फोटो शूट से आउट हुए मांझी, तस्वीर सामने...

Bihar Politics: PM मोदी के फोटो शूट से आउट हुए मांझी, तस्वीर सामने आने के बाद कयास तेज; औकात दिखाने की कही थी बात

Bihar Politics: दिल्ली में बिहार के सभी एनडीए सांसदों ने शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं तो उसमें जीतन राम मांझी नजर नहीं आए, जिसको लेकर कयास तेज हो गए हैं।

07-Feb-2025 03:26 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार के सभी एनडीए सांसदों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार के सभी एनडीए सांसद मौजूद रहे लेकिन गया के हम सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कहीं नजर नहीं आए। इस खास मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की सियासत में मांझी को लेकर एक बार फिर से सियासी कयास तेज हो गए हैं।


दरअसल, जीतन राम मांझी का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वह जिस भी गठबंधन में रहते हैं अपनी राजनीतिक महत्वकांझा को पूरा करने के लिए अपने सहयोगियों पर ही दबाव बनाने लगते हैं। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर जीतन राम मांझी अभी से ही सहयोगी बीजेपी पर दवाब बनाने लगे हैं। ऐसे कई मौके आए जब जीतन राम मांझी ने खुलकर कहा कि इस बार वह अपनी औकात जरूर दिखाएंगे।


जीतन राम मांझी ने पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछले दिनों कहा था कि झारखंड और दिल्ली चुनाव में सीट नहीं मिलने पर कुछ नहीं बोले लेकिन बिहार चुनाव में इस तरह से नहीं चलने देंगे। हम सभी जगह महासम्मेलन कर एनडीए के लोगों को यह दिखाना चाहते है कि हम पार्टी का औकात क्या है? इससे पहले जीतन राम मांझी ने बिहार की 20 विधानसभा सीटों पर अपना दावा ठोका था।


मांझी यहीं नहीं रूके, इसके बाद बीते 2 फरवरी को एक तरफ पटना में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन लिट्टी पार्टी आयोजित कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके पिता केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जहानाबाद में 20 से अधिक सिटों की डिमांड कर एक बार फिर से बीजेपी की टेंशन को बढ़ा दी थी और कहा था कि इस बार वह हर हाल में अपना हिस्सा लेकर रहेंगे। मांझी ने कहा था कि 20 से ज्यादा सीट मिलेगा तब न 20 सीट जीतेंगे।


शक्रवार को पीएम मोदी के साथ ग्रुप वीडियो में जेडीयू सांसद ललन सिंह, लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके सांसदों के अलावा बिहार के सभी सांसद मौजूद रहे लेकिन जीतन राम मांझी कहीं नजर नहीं आए। ऐसे में सियासी गलियारे में जीतन राम मांझी को लेकर कयासों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है और सियासी पंडित अपने-अपने तरीके से इसके मायने निकालने की कोशिश कर रहे हैं।