ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Jan-2024 07:08 PM
By First Bihar
PATNA: मंदिरों पर लगातार बयानबाजी कर रहे बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि राजद के मंत्री औऱ विधायक लालू प्रसाद के इशारे पर राम मंदिर, देवी सरस्वती और रामचरित मानस पर लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. अब राजद में हिम्मत है कि वह सीधे तौर पर ये एलान करे कि उसे मंदिर जाने वाले हिंदुओं का वोट नहीं चाहिए.
तिरूपति जाने वालों का चंद्रशेखर गुलामी क्यों कर रहे हैं
सुशील मोदी ने कहा कि राजद कोटे के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर मंदिर को गुलामी और शोषण का प्रतीक मानते हैं. फिर चंद्रशेखर ऐसी पार्टी की गुलामी क्यों कर रहे हैं, जिसके अध्यक्ष परिवार के साथ कभी तिरुपति मंदिर जाते हैं तो कभी थावे देवी मंदिर में पूजा करते हैं? चंद्रशेखर को सबसे पहले लालू यादव और तेजस्वी यादव की गुलामी करना छोड़ देना चाहिये.
एक अफसर ने औकात बता दी
सुशील मोदी ने कहा कि जिस शिक्षा मंत्री को उनके विभाग के एक ऑफिसर ने ने औकात बता दिया और कार्यालय आना बंद करा दिया. वे समाज में वैमनस्य बढाने वाले भाषण देकर "क्रांतिकारी" बनने का प्रयास कर रहे हैं. अगर राजद की नजर में यदि मंदिर गुलामी का प्रतीक और शोषण की जगह है, तो दूसरे धर्मों के स्थानों के बारे में उनकी राय क्या है? क्या वे घोषणा करेंगे कि पार्टी धर्मनिरपेक्ष नहीं, धर्म-रहित समाज बनाने का प्रयास करेगी?
सुशील मोदी ने कहा कि जिस पार्टी ने अपने 15 साल के राज में बिहार की शिक्षा को चौपट किया और सिर्फ चरवाहा विद्यालय बनवाये, उसके मंत्री-विधायक अब स्कूल के महत्व पर 'ज्ञान' दे रहे हैं. जो लोग मंदिर का विरोध कर रहे हैं, उन्हें स्कूल-अस्पताल बनवाने से कौन रोक रहा है? वे बतायें कि सत्ता की दूसरी पारी में राजद के शिक्षा मंत्री ने कितने स्कूल बनवाये और इसी दल के स्वास्थ्य मंत्री ने डेढ साल में कितने नये अस्पताल बनवा दिये?