1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
12-Feb-2025 05:56 PM
By AJIT
Cm Nitish in Jehanabad: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 फरवरी दिन शुक्रवार को जहानाबाद आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जहानाबाद आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम अलंकृता पांडेय खुद अधिकारियों की टीम के साथ पिछले कई दिनों से सीएम के आगमन वाले निर्धारित व संभावित स्थलों पर जाकर वहां की तैयारियों का जायजा ले रही हैं।
बुधवार को भी डीएम व कई अन्य वरीय अधिकारी अमथुआ एवं काजीसराय में मुख्यमंत्री की यात्रा को ले वहां की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कराने के लिए सक्रियता दिखा रहे हैं। डीएम ने बताया कि लगभग 248 करोड़ रुपए से अधिक क योजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को हर छोटी से छोटी बातों को लेकर कई जरूरी निर्देश देकर सबकुछ ठीक करने की हिदायत दी।
सीएम की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह सीएम के कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके भ्रमण के रास्तों पर सुरक्षा तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विदित हो कि मुख्यमंत्री जहानाबाद जिले में सबसे पहले धरहरा पहुंचेंगे उसके बाद अमथुआ पंचायत में बने नए विद्यालय एवं पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे उसके बाद सड़क मार्ग से शहर के अरवल मोड आएंगे।
उसके बाद इंदौर स्टेडियम पहुंचकर नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तत्पश्चात ग्राम प्लेक्स में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यह तमाम कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निर्धारित हैं। सीएम के आगमन को लेकर 14 फरवरी को शहर के ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव किया गया है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध मुख्यमंत्री के आगमन के दिन 14 फरवरी को शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।
एसडीएम एवं ट्रैफिक डीएसपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक गया से पटना की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन सुबह 6 बजे से संध्या 6 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करेगी। पटना से गया जाने वाले वाहन के शहर में प्रवेश पर भी रोक रहेगी। अरवल से घोसी एवं हुलासगंज की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन मखदुमपुर थाना के सामने से जाएगी। कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी। हुलासगंज से पटना की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन इस्लामपुर एवं एकंगरसराय होते हुए पटना की ओर जाएगी। कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी।