ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी

हर सांसद-विधायक 10 परसेंट कमीशन लेता है: खुले मंच से बोले जीतन राम मांझी, कहा- मेरे फंड के कमीशन से पार्टी को चलाओ

गया में जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर सांसद और विधायक अपने फंड से 10% कमीशन लेता है। मांझी ने खुलकर कहा कि वे अपने सांसद फंड के कमीशन से पार्टी को चलाने में मदद देंगे और बेटे संतोष सुमन को संगठन मजबूत करने की सलाह दी।

Bihar Politics

21-Dec-2025 06:13 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: हर सांसद और विधायक अपने फंड में 10 परसेंट कमीशन लेता है. ये हम नहीं बल्कि मौजूदा केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी कह रहे हैं. मांझी ने खुले मंच से ये बातें कहीं. उन्होंने अपने सांसद फंड के कमीशन को अपनी हम पार्टी को देने का ऐलान किया.


क्या बोले मांझी

दरअसल जीतन राम मांझी आज अपनी हम पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया पहुंचे थे. वहां मंच पर उनके बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन भी मौजूद थे. मांझी ने अपने बेटे से कहा कि पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करें. इसके लिए वे पैसा उपलब्ध कराने को तैयार हैं.


मेरे फंड का 10 परसेंट कमीशन रख लो

जीतन राम मांझी ने खुले मंच से अपने बेटे संतोष सुमन को समझाया-अपनी पार्टी को मजबूत करिये, हम साथ हैं जी. हम एमपी और एमएलए कमीशन लेता है. हम पिछले साल बोले कि पांच करोड़ मिलता है न भाई. अगर 10 परसेंट मिलता है तो 40 लाख हो जायेगा. हम सब पैसा पार्टी को दे दिये. लो इससे गाडी खरीदो और दूसरा काम करो.


कमीशन का वसूली तो करो

जीतन राम मांझी ने अपने बेटे को कहा कि अगर आप नहीं कर रहे हैं तो आपका दोष है. अगर इस साल भी चाहियेगा तो हमको पैसा का जरूरत नहीं है. हम इस साल भी देंगे. तो 40 और 40 मिलाकर 80 लाख हो जायेगा. किसी छोटी पार्टी के लिए 80 लाख रूपया कम है क्या. कम से कम वसूली तो करिये. वसूली कराइये. अगर 10 परसेंट नहीं दे रहा है तो 5 परसेंट ही वसूलिये. 5 परसेंट लेकर ही काम कीजिये.


पत्रकारों को समझाया

मांझी ने ये सब बोलने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों को समझाया. आप लोग इसे दूसरा बात मत समझियेगा. पत्रकार लोग हमारी बात को दूसरी बात बना देते हैं. ऐसा मत करियेगा.