55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट
04-Oct-2020 03:19 PM
PATNA: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने हर घर बिजली पहुंचा दी है. ऐसे में अब बिहार में लालटने की जरूरत नहीं है. अब तो हर मंदिर भी रोशनी से जगमगा है.
दागियों के घर है सिर्फ लालटेन
नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में सिर्फ दागियों के घर में ही लालटेन दिखता है. उसका विरासत में संभालकर रखे हुए हैं. नीरज कुमार ने कहा कि जब बिहार के पास कोयला खदान और अन्य संसाधन थे तब भी बिहार में बिजली नहीं थी और आज बिहार के हर घर तक बिजली पहुंची है. 2005 के ऊर्जा बजट में और आज के ऊर्जा बजट में 271.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सरकार में आने के तुरंत बाद 8538 करोड़ खर्च कर किसानों को अत्यंत सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाई गई. बिजली की उपलब्धता ने लोगों की सोच बदली है. जब बिहार और झारखंड एक था उस समय जो ऊर्जा के क्षेत्र में काम किए जाने चाहिए थे. वो 2005 के बाद हुआ है. पहले 27 लाख 56 हज़ार उपभोक्ता थे लेकिन वर्तमान में 1 करोड़ 42 लाख 64 हज़ार 691 उपभोक्ता हैं.
नीरज कुमार ने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के दौर में भी कृषकों के हित के लिए बिजली की दर में कमी की. जिससे किसानों को लाभ मिला. हमने हर खेत तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य लिया है .अब तक 1 लाख 42 हजार किसानों ने सिंचाई और कृषि संबंधी कर्यों के लिए फीडर लिया है. राज्य सरकार अपने हर उपभोक्ता को सब्सिडी देती है. जिन राज्यों में कोयला खदान है वे भी घर घर बिजली नहीं पहुंचा पाये लेकिन हमारी सरकार ने हर घर हर गांव तक बिजली पहुंचा दिया है. पहले तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे लेकिन आज यह सुनिश्चित किया गया है कि बिजली की उपलब्धता रहे. आज हर एक गांव को 18 से 22 घंटे और शहरी क्षेत्रों को 20 से 22 घंटे तक बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है.