ब्रेकिंग न्यूज़

वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Home / politics / JDU ने बाहुबली बिट्टू सिंह के साथ तेजस्वी की फोटो जारी की, बोले...

JDU ने बाहुबली बिट्टू सिंह के साथ तेजस्वी की फोटो जारी की, बोले नीरज कुमार...जिसके पास से AK-47 मिला उसे तेजस्वी ने RJD में शामिल कराया

15-Nov-2021 01:01 PM

By ASMIT

PATNA: JDU ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला है। जेडीयू प्रवक्ता सुहेली मेहता और नीरज कुमार ने यह हमला बोला है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राजनैतिक पर्यटक बताया। नीरज कुमार ने कहा कि विरोधी पार्टियों को यह अधिकार है कि मुद्दों को जनता के बीच लाए लेकिन तेजस्वी यादव राजनैतिक पर्यटक हैं वे पॉलिटिकल इंवेस्टिगेटिव ऑफिसर बन बैठे हैं। वे आए दिन अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। 


बिट्टू सिंह के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर को जारी करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि जिनके पास एके-47 जैसे हथियार बरामद हुए थे उन्हें तेजस्वी ने खुद राजद में शामिल कराया था। पूर्णिया के धमदाहा के सरसी गांव से एसटीएफ ने बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया था। तेजस्वी ने बड़े बाहुबली को अपनी पार्टी में शामिल कराया था। 


वही जेडीयू प्रवक्ता सुहेली मेहता ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि आजकल कुछ लोग अपराध पर बड़ी बड़ी बातें बोल रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि जब उनकी सरकार थी तब अपराधी बेलगाम हो गये थे। पार्टी के नेताओं का संरक्षण अपराधियों को प्राप्त था। उनके राज में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं थी। दिनदहाड़े बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। हत्या, अपहरण, डकैती, लूटपाट तो आम बात हो गयी थी। 


सुहेली मेहता ने कहा कि जब से बिहार में सुशासन की सरकार आई अपराधियों पर नकेल कसी गयी है। नीतीश सरकार के शासनकाल में अपराधियों की खैर नहीं है।अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद यदि अपराधी पाताल लोक भी चले जाएगे तो उन्हें खोजकर निकाला जाएगा। 


news image

news image


news image


news image


news image