ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Viral Video: होली मिलन समारोह में बेकाबू हुए नीतीश के बवाली विधायक, स्टेज...

Viral Video: होली मिलन समारोह में बेकाबू हुए नीतीश के बवाली विधायक, स्टेज पर खूब लगाए ठुमके; महिला कलाकार के गाल पर चिपकाए नोट

Viral Video: बिहार के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में गोपाल मंडल डांस करते दिख रहे हैं.

10-Mar-2025 02:19 PM

By First Bihar

Viral Video: भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपनी कारस्तानियों के कारण आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। खासकर उन्हें गीत संगीत से इतना प्रेम है कि ऐसे कार्यक्रमों में वह खुद को रोक नहीं पाते हैं और स्टेज पर चढ़कर ठुमके लगाने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोपाल मंडल डांसर के साथ नाचते नजर आ रहे हैं।


दरअसल, भागलपुर में सोशल मीडिया पर गोपाल मंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जेडीयू विधायक एक होली मिलन समारोह में महिला डांसर्स के साथ नाचते दिख रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवगछिया में होली मिलन समारोह का यह वीडियो है। कार्यक्रम का आयोजन खुद जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की तरफ से किया गया था।


इस दौरान गोपाल मंडल बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर महिला कलाकार गाना गा रही थी और डांस का प्रोग्राम चल रहा था। इसी बीच महिला कलाकार मंच से नीचे उतरती है और विधायक गोपाल मंडल का लेकर मंच पर चली जाती है। इसके बाद मंच पर गोपाल मंडल महिला कलाकार के साथ ठुमके लगाने लगते हैं। इस दौरान विधायक महिला कलाकार के गाल पर पांच सौ का नोट चिपकाते नजर आ रहे हैं।