Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
23-Mar-2025 05:56 PM
By First Bihar
Bihar Politics: अखिल भारतीय पान महासंघ की ओर से पान समाज के लोगों की महारैली ताजपुर एल के भी डी कॉलेज मैदान में आयोजित की गयी। पान, तांती, ततवा समाज के लोगों ने इस समाज के अनुसूचित जाति में वापसी और समाज को राजनीतिक भगीदारी दिलाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई आई पी गुप्ता ने कहा कि यह आंदोलन और हांको रथ हम पान हैं। कार्यक्रम उनके समाज के बच्चों के भविष्य और समाज के युवाओं को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक इस समाज को एससी में आरक्षण वापसी नहीं हो जाता है और हमारे समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल जाती आंदोलन जारी रहेगा।
आईपी गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज की प्रदेश में आबादी 80 लाख से अधिक है और जातिगत गणना में उसे अलग-अलग बांटकर कम दिखाया गया है। साथ ही आगामी 13 अप्रैल को गांधी मैदान पटना में बड़ी रैली होगी जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आरक्षण की वापसी के कारण समाज के कई बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग में नामांकन नहीं ले सके और कई की नौकरी छूट गयी।
आईपी गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार इस समाज की हितैशी होती तो वह केन्द्र सरकार पर आरक्षण वापसी के लिए अध्यादेश लाने का दबाव देती या सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन देती मगर सरकार ने ऐसा न कर हमारे समाज की उपेक्षा कीया। हमारी आवाज उठाने के लिए चारो सदन में से कहीं भी हमारा प्रतिनिधि नहीं है, जबकि हमारी आबादी सभी विधनसभा क्षेत्रों में 5 से 75 हजार तक है। इसलिए, हमारे समाज को एकजुट रहने का संकल्प लेकर अपनी आवाद का बुलंद करना होगा।
इस मौके पर मौके पर उपस्थित रामसकल दास (प्रदेश अध्यक्ष) दिनेश कुमार दास (युवा परदेस अध्यक्ष), हीरा मनी तांती, कैलासी दास(जिला पार्षद), विणा देवी(प्रखंड प्रमुख) सरायरंजन, कोकाई दास (पूर्व जिला पार्षद प्रदेश उपाधयक्ष), कृष्णा देवी(जिला अध्यक्ष), अनिता कुमारी(मुखिया), कविता देवी, धर्मपाल दास, जनक दास, हरेराम दास, उमेश दास, राजकुमार दास, प्रमोद कुमार दास, सहित सैकड़ो पान समाज के नेताओं ने संबोधित किया।