Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
08-Mar-2025 06:10 PM
By First Bihar
Bihar Land Record: पिछले दिनों जमुई में जमीन के परिमार्जन के लिए 60 हजार रूपये घूस लेते पकड़े गये राजस्व कर्मचारी आशीष पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि जमीन संबंधी काम के लिए किसी से मिलने की जरूरत नहीं है। अब सीधे ONLINE आवेदन देकर जमीन संबंधी काम कराया जा सकता है।
जमुई के खैरा में निगरानी विभाग द्वारा जमीन के परिमार्जन के लिए साठ हजार रुपये घूस लेते पकड़े गए राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री संजय सरावगी ने दिया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि विभाग की सभी सेवा ऑनलाइन उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि आप अपने मोबाइल या अपने पास के वसुधा केंद्र से निर्धारित राशि का भुगतान कर ऑनलाइन सभी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। आमलोगों को किसी अधिकारी-कर्मचारी से मिलने की जरूरत नहीं है। सभी ऑनलाइन सेवा में काम के लिए समय निर्धारित है। मुख्यालय में टीम बनाकर उसकी मॉनीटिरिंग कराई जा रही है।
बता दें कि जमुई के खैरा प्रखंड के अंचल कार्यालय में कार्यरत हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने 60 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। शृंगारपुर के युवक की शिकायत के बाद निगरानी ने यह कार्रवाई की थी। 20 फरवरी दिन गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक से जमीन संबंधी मामले को लेकर हल्का कर्मचारी ने पैसे मांगे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी विभाग से की थी। जिसके बाद निगरानी की टीम ने भ्रष्ट हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।