ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में HAM का दलित समागम, मंत्री...

28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में HAM का दलित समागम, मंत्री संतोष सुमन ने तैयारियों का लिया जायजा

मंत्री संतोष सुमन ने बताया कि दलित समागम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हम संरक्षक जीतन राम मांझी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सहित एनडीए के प्रमुख नेता शिरकत करेंगे।

27-Feb-2025 08:15 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) का दलित समागम कल 28 फरवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। भारी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस रैली से पहले बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन गांधी मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।    


हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा हम सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आज गांधी मैदान पहुंचकर दलित समागम के रैली स्थल का मुआयना किया।  मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि राज्य के सभी जिले से दलित,वंचित अनुसूचित जातियों के लाख से भी अधिक लोग हम की रैली में शामिल होंगे। रैली में शामिल होने वाले लोगों के आने जाने, ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया गया है।


मंत्री संतोष सुमन ने खुद  सब्जी को तला और खाने पीने की व्यवस्था का जायजा लिया उसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिये। इस मौके पर मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह,रामजी सिंह,रत्नेश पटेल,स्मित सिंह,भीम  सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण,अविनाश कुमार,गिरधारी सिंह,रविंद्र शास्त्री,गीता पासवान,अनिल रजक,आकाश कुमार,कुमार शुभम,श्रवण कुमार,सूर्या सिंह,साकेत यादव,साधु यादव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।


मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि दलित समागम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हम संरक्षक जीतन राम माँझी ,डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सहित एनडीए के प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि दलित समागम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। समर्थकों के पटना आने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है। दलितों का उत्साह यह बता रहा हैं कि इसमें लाखों की संख्या में लोग आएँगे.इस रैली के माध्यम से दलितों को आर्थिक  सामाजिक और राजनीतिक उत्थान होगा.वंचित अनुसूचित जाति मोर्चा के समर्थन से भी समर्थकों की संख्या बढ़ेगी।

news image


news image