ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / politics / गोपालगंज के लिए निकले तेजस्वी यादव, RJD प्रत्याशियों की जीत का किया दावा

गोपालगंज के लिए निकले तेजस्वी यादव, RJD प्रत्याशियों की जीत का किया दावा

01-Nov-2022 11:49 AM

PATNA : बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव का आज शोर थम जाएगा। इसी बीच अब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हेलीकॉप्टर से गोपालगंज के लिए रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज चुनाव प्रचार का आखरी दिन है। गोपालगंज और मोकामा यानी दोनों जगह आज हमारा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि हम दोनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। 




तेजस्वी यादव ने कहा कि आज दोनों जगह कार्यक्रम है। दोनों जगह के प्रत्याशियों के लिए प्रचार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे साथ जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कल नीतीश कुमार ने भी मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से अपील की। तमाम नेताओं ने प्रचार किया है। मुझे भरोसा है कि आरजेडी के प्रत्याशी की जीत होगी।




वहीं, बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी वाले लोगों के पास कोई काम नहीं बचा है। उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नही दिया। इसके लिए आज तक वे बात नहीं करते।