ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
28-Feb-2021 02:24 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। 'मन की बात' कार्यक्रम का यह 74वां संस्करण था। बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल हुए और PM मोदी की बातों को सुना। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि हिटलर के मंत्री गोएबल्स की थ्योरी को राहुल गांधी देश में स्थापित करना चाहते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोगों ने बड़ी उम्मीद से राहुल गांधी को संसद तक पहुंचाया लेकिन संसद में उन्होंने कभी किसानों के मुद्दों पर बात नहीं की बल्कि बचकाना हरकत करते हुए अलग ही सूर अलापने लगे। यदि उनमें हिम्मत होती तो संसद में किसानों की बात करते। गिरिराज ने राहुल गांधी को यह सलाह दी कि उन्हें गांवों में जाना चाहिए तभी पता चलेगा की लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।
बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने आज पीएम मोदी के 'मन की बात' को सुना और इस दौरान उनकी जमकर तारीफ की। गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो देश की जनता से सीधा संवाद करते हैं और जनता की राय जानते हैं।