ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: ‘तेजस्वी यादव की पत्नी के वोटर लिस्ट की जांच सबसे जरूरी’ गिरिराज सिंह ने क्यों कही यह बात?

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अवैध तरीके से चुनाव कराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने तेजस्वी की पत्नी की वोटर लिस्ट की जांच की मांग की और ओवैसी पर भी टिप्पणी की।

08-Jul-2025 11:17 AM

By HARERAM DAS

Bihar Politics: अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में अवैध तरीके से चुनाव कराने की कोशिश कर रहे हैं, और उनकी पत्नी की वोटर लिस्ट की जांच की जानी चाहिए।


गिरिराज सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी और राहुल गांधी मिलकर बिहार की राजनीति को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट रिवीजन प्रक्रिया में भी गड़बड़ी की जा रही है, जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। तेजस्वी यादव को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वे दूसरों पर सवाल उठाने से पहले खुद से यह पूछें कि नीतीश कुमार की सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई होती है या नहीं। 


गिरिराज सिंह ने यह दावा किया कि लालू यादव के शासनकाल में अपराधियों को खुला संरक्षण मिला करता था, जबकि नीतीश कुमार की सरकार में ऐसे तत्वों पर कार्रवाई होती है। वहीं ओवैसी पर भी टिप्पणी करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि, भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं, लेकिन जो लोग घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं, वे देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं।