ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘भूराबाल’ पर तेजस्वी यादव को भी दमभर सुनाया

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल संविधान के लिए खतरा हैं और देश को 90 के दशक में ले जाना चाहते हैं। साथ ही ‘भूरा बाल साफ करो’ नारे पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया।

10-Jul-2025 12:01 PM

By HARERAM DAS

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के हालिया बयानों और गतिविधियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां हारते हैं, वहां मतदाता अधिकार छीने जाने का रोना रोते हैं। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी दमभर सुनाया।


गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के लिए लड़ रहे हैं और देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े हैं। गिरिराज सिंह के अनुसार, राहुल गांधी की राजनीति पूरी तरह नकारात्मक है और वे देश को 90 के दशक की अव्यवस्था में लौटाने की कोशिश कर रहे हैं।


गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी डमी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन वास्तव में वे संविधान की रक्षा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अगर कोई संविधान की रक्षा कर रहा है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी जैसे लोग संविधान के लिए खतरा हैं और देश को उनसे संविधान को बचाने की जरूरत है।


वहीं गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कन्हैया कुमार और पप्पू यादव को रथ पर नहीं चढ़ने देना उनका अपमान है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने इसे सहयोगियों की अनदेखी और अंदरूनी मतभेद का संकेत बताया। उन्होंने राजद विधायक द्वारा एक बार फिर गयाजी में ‘भूरा बाल साफ करो’ जैसा विवादित नारा दोहराए जाने की आलोचना की। उन्होंने इसे समाज को बांटने और पिछड़े दौर की राजनीति में लौटने की कोशिश बताया।