मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Apr-2025 07:42 PM
By First Bihar
Arvind Kejriwal Daughter Wedding: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गईं। उन्होंने संभव जैन के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में सात फेरे लिए।
इससे पहले, 17 अप्रैल को दिल्ली के शंगरी-ला होटल में मेहंदी और अन्य रस्में संपन्न हुई थीं। यह कार्यक्रम सीमित लोगों की मौजूदगी में हुआ, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए थे।
मेहंदी और अन्य रस्मों के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में केजरीवाल दंपति को साथ नाचते हुए देखा जा सकता है। साथ ही भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी के साथ डांस किया।
हर्षिता और संभव ने हाल ही में एक स्टार्टअप शुरू किया है। दोनों ने IIT दिल्ली से साथ में पढ़ाई की है। हर्षिता ने 2014 में IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3,322वीं रैंक हासिल की थी और IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान वह डिपार्टमेंट में तीसरे स्थान पर रही थीं और उन्हें कई कंपनियों से नौकरी के ऑफर भी मिले थे।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हर्षिता ने गुरुग्राम की एक कंपनी में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम किया। इसके बाद वह Basil Health कंपनी की को-फाउंडर बनीं। पेशेवर जीवन के साथ-साथ हर्षिता ने अपने पिता की राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियानों में भाग लिया और 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने पिता व पार्टी के लिए प्रचार किया था। अब शादी के बाद, 20 अप्रैल को विवाह का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।