Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....
26-Mar-2025 01:50 PM
By First Bihar
Bihar News: दुखद खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे अरवल के पूर्व बीजेपी विधायक चितरंजन शर्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। तबीयत खराब होने के बाद एयर एम्बुलेंस के जरिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया था, जहां उनकी निधन हो गया है।
दरअसल, अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा लिवर से सम्बंधित बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से उन्हें हैदराबाद ले जाया गया था, जहां बुधवार की सुबह 8 बजे उनका निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पटना आएगा। पूर्व विधायक के निधन के बाद बिहार बीजेपी में शोक की लहर है।
पूर्व विधायक के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीजेपी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने दिवंगत चितरंजन शर्मा के निधन पर शोक जताया है। हैदराबाद से पार्थिव शरीर पटना लाए जाने के बाद पैतृक निवास पर उनकी अंत्येष्टि होगी।
बता दें कि साल 2022 में पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में दिवंगत पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट था जबकि दूसरा पेशे से पत्रकार था। इस घटना के बाद खूब बवाल मचा था। पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्या का आरोप पांडव सेना के प्रमुख संजय सिंह पर लगा था।