1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
26-Jan-2025 01:59 PM
By First Bihar
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जलेबी बांटी गई।
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि संविधान सुरक्षित रहेगा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह संविधान बचाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे संविधान बचाने को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के अपने आदर्शों को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
इस मौके पर उन्होंने उन पुरोधाओं को भी याद किया जिन्होंने देश की स्वतंत्रता को लेकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी इतनी आसान नहीं थी। लेकिन, हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद कराने के लोए अपने खून तक की परवाह नहीं की। इसके बाद संविधान के रूप में समानता और न्याय का अधिकार मिला।
इस मौके पर बाल गोविंद बिंद, अर्जुन सहनी, जितेंद्र सहनी, दिनेश सहनी, शुभम मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, विकास सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी बी के सिंह उपस्थित रहे।
