Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
31-Dec-2024 11:43 AM
By Ganesh Samrat
BPSC Student Protest In Patna : बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर विवाद हर गुजरते दिन के साथ गंभीर रूप लेता जा रहा है। इससे बिहार की सियासत भी गरमा गई है। ऐसे में अब इस मामले को लेकर आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मुलाकात करने सीएम हॉउस गए हैं। जहां दोनों के बीच इस मसले को लेकर अहम बातचीत हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद सरकार री एग्जाम करवाएगी या नहीं इसका आदेश जारी किया जा सकता है।
दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मिलने के लिए मार्च कर रहे छात्रों पर पटना पुलिस ने लाठियां चलाई थी। धरना दे रहे अभ्यर्थियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात की। हालांकि, इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला और छात्रों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अनु कुमारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने उनकी सभी बातें सुनी। ऐसा लगता है कि निर्णय होगा। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के पटना आने के बाद मुलाकत करवाने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य सचिव से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुभाष ने बताया कि जब तक निर्णय नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। मुख्य सचिव को कुछ सबूत भी दिए गए हैं। हम लोगों ने 4 जनवरी की बापू परिसर में पुनर्परीक्षा को स्थागित करने की बात भी कही है तथा छात्रों पर हुए मुकदमा को वापस करने की मांग रखी गई है। वहीं, अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच बीपीएससी के चेयरमैन परमार रवि मनुभाई को राज्यपाल ने तलब किया था। आयोग के चेयरमैन ने राज्यपाल से मुलाकात की। मीटिंग के बाद बीपीएससी के चेयरमैन राजभवन से निकले, लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. कहा जा रहा है कि उन्होंने इस पूरे मामले पर राज्यपाल को परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।