Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
10-Jan-2025 05:05 PM
By First Bihar
DK Tax in Bihar Politics: बिहार की सियासत में आरसीपी टैक्स के बाद अब डीके टैक्स की एंट्री हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि बिहार में अधिकारियों से सभी बड़े पद सिर्फ शोभा की वस्तू बनकर रह गए हैं और रिटायर हो चुके अधिकारी ही बिहार को चला रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार अब डीके टैक्स से चल रहा है।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से आरोप लगा रहे हैं कि बिहार की सरकार को नीतीश कुमार नहीं बल्कि रिटायर अधिकारी चला रहे हैं।बिहार के बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों की कौन कहे खुद मुख्यमंत्री की भी नहीं चल रही है और रिटायर अधिकारी सरकार को चला रहे हैं। तेजस्वी कई बार इस बात को कह चुके हैं लेकिन अब उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया है।
तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में आश्चर्य वाली चीजें हो रही हैं। 2018 के बाद से देखा जाए तो बिहार में सबसे बड़े पद डीजीपी का हो या मुख्य सचिव का हो अब केवल शोभा की वस्तू बनकर रह गया है। अब ये पद सजावट के लिए भी नहीं रह गए हैं। बिहार में ना डीजीपी की चल रही है और ना ही मुख्य सचिव की चल रहा है। मुख्यमंत्री कहीं जाते हैं तो न तो इनको बुलाते हैं और ना ही लेकर ही जाते हैं। वहीं जो रिटायर्ड अधिकारी हैं, वही लोग बिहार को चलाने का काम कर रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में फिलहाल डीके टैक्स चल रहा है। वसूली, अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग हैं उसमें खेल चल रहा है। जो काबिल अधिकारी हैं उनमें से 90 फीसद अधिकारियों को संटिंग में डाल दिया गया है। उनसे कोई काम नहीं लिया जा रहा है या उस ग्रुप की बात नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। बिहार में नीतीश कुमार का राज नहीं चल रहा है और पूरी तरह से डीके टैक्स चल रहा है।