Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
01-Apr-2025 03:52 PM
By First Bihar
AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले में सत्य चंडी महोत्सव के दौरान बीजेपी के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और कांग्रेस विधायक के बीच विवाद हो गया और इस दौरान दोनों मंच पर ही आपस में भिड़ गये। दोनों की बातें वहां मौजूद किसी व्यक्ति के अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे अपलोड कर दिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कैसे बीजेपी के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान सनातन धर्म और हिंदुत्व की बातें कर रहे थे। तभी कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर उनके बयान को लेकर आपत्ति जताने लगे। वो कहने लगे कि यह धार्मिक कार्यक्रम है यहां राजनीति नहीं कीजिए। आनंद शंकर ने उन्हें माइक छोड़कर अपने चेयर पर बैठने की नसीहत दी।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस होने लगी। यह देख दोनों के समर्थक भी एक दूसरे से भिड़ने लगे। तभी समाजसेवियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। हालांकि अब इसे लेकर राजनीति तेज हो गयी है। भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने मंच से कहा कि हमने किसी व्यक्ति या दल के ऊपर कोई कटाक्ष नहीं की। मैंने बात सनातन और हिंदुत्व की रक्षा की कही है। इसको कोई भी व्यक्ति किसी रूप में कटाक्ष के रूप में नहीं ले। हमने तो सनातन की बात की, हमने तो हिंदुत्व की बात की। एक धर्मस्थल पर यह महोत्सव हैं।
इतना सुनते ही कांग्रेस विधायक बीजेपी नेता पर भड़क गये कहने लगे कि यह आपका आदत हो गया कि हर महोत्सव में आकर आप इसी तरह की बात करते हैं। आप आदमी बहुत अच्छे हैं लेकिन खराब दल से हैं। यह राजनीति नहीं तो क्या है? अभी जो आपने ट्रैक्टर और बालू की बात की यह किसे सुना रहे थे। क्या मेरा ट्रैक्टर चल रहा है? यह सब उचित नहीं है। पिछली ही दफा मैं मनमसोस के रह गया था। अब बहुत हो गया आप बैठिये..बीजेपी नेता और कांग्रेस विधायक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं कि कैसे दो दलों के नेता एक दूसरे से सार्वजनिक तौर पर मंच पर भिड़ गये। आज दिनभर बिहार की राजनीति गलियारे में इसी बात की चर्चा हो रही है.