1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
26-Feb-2025 01:59 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर दिलीप जायसवाल का इस्तीफा वायरल हो रहा है। इस्तीफा पत्र वायरल होने के बाद दिलीप जायसवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री और BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के इस्तीफे पत्र ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाकर रख दी है, लोगों ने मंत्री जी.. जो कि अपने नाम के आगे डॉक्टर भी लगाते हैं.. के इस्तीफे पत्र में कई गलतियां निकाल दी हैं जिसके बाद फजीहत का सिलसिला जारी है।
बताते चलें कि इन त्रुटियों को देखकर एक आम आदमी भी खुद को हँसने से नहीं रोक पाएगा जहाँ एक तरफ मंत्री जी ने अपने पत्र में 'बिहार' को 'विहार' लिखा है तो वहीं सूचित को सुचित लिख बैठे। हद तो तब हो गई जब मंत्री जी ने अपने इस्तीफे पत्र में इस्तीफा शब्द को भी नहीं बख्शा और उसकी जगह इस्तिफा लिख बैठे, इन सब के बीच आखिर कार्यवाही शब्द आखिर खुद को कैसे बचा पाता, वो भी मंत्री जी के हत्थे चढ़ गया और खुद को कार्यवायी लिखवा बैठा।
आखिर पूरी की पूरी गलती मंत्री जी की ही तो नहीं हो सकती, जरूर कहीं ना कहीं ये शब्द खुद भी इसके लिए जिम्मेवार हैं, पूर्व मंत्री का इस्तीफा पत्र अपनी कालजयी गलतियों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग मजे लेने से खुद को तनिक भी ना रोक रहे
एक यूजर ने इस पर तंज कसते हुए लिखा है कि "ऐसे मंत्री खुद सरल शब्दों को सही से नहीं लिख सकते लेकिन BPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को उपद्रवी कहते हैं और उन्हें गंभीर होने का प्रवचन देते हैं, बिहार का भगवान् ही सहारा है।
वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि जो व्यक्ति अपनी मातृभाषा हिंदी में ऐसी बचकानी गलतियां कर सकता है वह भला हमारे प्रदेश के विकास को लेकर कितना ही गंभीर हो सकता है
बताते चलें कि डॉक्टर दिलीप जायसवाल के बहाने ही BJP-NDA सरकार भी विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ चुकी है, नेतागण इस मौके का जमकर फायदा उठा रहे और तरह तरह के तंज कसकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरी पार्टी को खरी खोंटी सुना रहे।