Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
07-May-2022 05:02 PM
PATNA: बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई। इसको लेकर बिहार के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। अब बिहार में मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने के कयास लग रहे है। वही अब केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव की जगह धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। नीतीश और भाजपा के बीच तालमेल और समन्वय का जिम्मेदारी भी धर्मेंद्र प्रधान को सौंप दी गई है। बता दें कि यह काम पहले अरुण जेटली करते थे।
लेकिन इस दौरान नया समीकरण यह उभर कर सामने आया है कि अब केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव की जगह धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। नीतीश और भाजपा के बीच तालमेल और समन्वय का जिम्मेदारी भी धर्मेंद्र प्रधान को सौंप दी गई है।
इसी सिलसिले में वे पटना आए और करीब दो घंटे तक नीतीश कुमार से अकेले में कई बिंदुओं पर उन्होंने बातचीत की। मुलाकात के बाद खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी धर्मेंद्र प्रधान को राजकीय अतिथिशाला तक छोड़ने भी गए।
एक बात यह भी निकल कर सामने आ रही है यूं कहे कि यह कयास लगाए जा रहे है धर्मेन्द्र प्रधान के बिहार दौरे के दौरान राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा हुई है। नीतीश कैबिनेट में संभावित फेरबदल के भी कयास लगाए जा रहे है।
बता दें कि बिहार मंत्रिमंडल में 5 सीटें खाली रखी गई थी। वहीं मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटाने के बाद कुल छह सीटें अभी खाली हैं। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा काफी दिनों से हो रही है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और अमित शाह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और अब धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है।