Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
17-Mar-2025 04:28 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: विधानसभा और विधान परिषद में लगातार हो रहे विरोध के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्य सचिव को तलब किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ते अपराध और पुलिस की नाकामी पर चर्चा की और अधिकारियों से स्पष्ट जवाब मांगा। माना जा रहा है कि बढ़ते दबाव के कारण सरकार जल्द ही कुछ कड़े फैसले ले सकती है।
बिहार विधानसभा में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार सरकार पर जोरदार हमला बोला। विपक्षी विधायकों ने सदन में प्ले कार्ड लहराते हुए नारेबाजी की, जिससे सीएम नीतीश कुमार कुछ ही सेकंड में सदन छोड़कर अपने चैम्बर में चले गए। इसके बाद वे विधान परिषद पहुंचे, जहां भी विपक्ष ने सवालों की झड़ी लगा दी।
पिछले तीन दिनों में बिहार में कई आपराधिक घटनाएं हुई हैं, जिनमें पुलिस पर हमले भी शामिल हैं। विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में 60,000 हत्याएं और कई रेप की घटनाएं हुई हैं, जिसके लिए गृह मंत्री के रूप में नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए।
विपक्ष के बढ़ते दबाव और कानून व्यवस्था पर तीखी आलोचना के बीच सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया है। इससे साफ है कि सरकार पर विपक्ष का दबाव बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है।