Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
12-Feb-2025 11:31 AM
By KHUSHBOO GUPTA
AAP MLA Amanatullah Khan: दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। उनके खिलाफ जामिया नगर में दिल्ली पुलिस की एक टीम पर हमला करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया गया है। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पुलिस के साथ हाथापाई करने और उन्हें धमकाने के लिए भी एफआईआर दर्ज की गई है ।
विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल अमानतुल्लाह की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। पुलिस ने अब तक लगभग एक दर्जन जगहों पर रेड मारी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से अमानतुल्लाह खान का मोबाइल फोन बंद है। इस वजह से लोकेशन ट्रेस कर पाने में मुश्किल आ रही है। वहीं पुलिस को आशंका है कि अमानतुल्लाह को छिपाने में कुछ लोग उनकी मदद कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनके खिलाफ जामिया नगर में दिल्ली पुलिस की एक टीम पर हमला करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया गया है।
अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पुलिस के साथ हाथापाई करने और उन्हें धमकाने के लिए भी एफआईआर दर्ज की गई है । भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 121 (1), 132, 191 (2), 190, 263 (बी), 351 (3) और 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल यह घटना 10 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे हुई जब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम 2018 के हत्या के प्रयास के एक आरोपी शावेज खान को पकड़ने के लिए जामिया नगर के जोगाबाई एक्सटेंशन इलाके में गई थी। पुलिस टीम ने जब उससे पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और तब तक ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान अपने 20-25 समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और पुलिस को धमकाने की कोशिश की।
पुलिस द्वारा दर्ज FIR के अनुसार, अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों ने कहा कि वह अदालतों और पुलिस की कद्र नहीं करते। खान और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की और आरोपी शावेज को अपने साथ ले गए। FIR में अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों पर पुलिस को उनकी ड्यूटी करने से रोकने और हाथापाई करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि घटना के बाद से अमानतुल्लाह खान फरार हैं।