ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / दिल्ली के लिए रवाना हुए सीएम नीतीश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे...

दिल्ली के लिए रवाना हुए सीएम नीतीश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल

28-Jun-2024 11:14 AM

By First Bihar

PATNA: दिल्ली में कल यानी 29 नवंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। कार्यकारिणी की बैठक में जहां आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी वहीं कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो गए हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद जेडीयू किंग मेकर की भूमिका में उभरकर सामने आई है। पहले ऐसा दावा किया जा रहा था कि जेडीयू खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है और जल्द ही उसका नामोंनिशा मिट जाएगा लेकिन लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सबकी बोलती बंद कर दी और केंद्र में एनडीए की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।


उधर, राजनीतिक गलियारों में नीतीश कुमार और जेडीयू की अस्थिरता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठके में तमाम राजनीतिक पहलूओं पर चर्चा के साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर भी नीतीश कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।


अबतक हुई जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कोई न कोई बड़ा फैसला लेते रहे हैं। इस बार वह क्या फैसला लेने वाले हैं, इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है। पिछले साल 29 दिसंबर को दिल्ली में हुई कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान खुद अपने हाथों में ले ली थी।