Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
19-May-2022 01:18 PM
DESK: मंगलवार को आरजेडी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई। राज्य संसदीय बोर्ड और केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों की चर्चा हुई। बैठक में यह तय हआ कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव उम्मीदवार को लेकर अंतिम फैसला लेंगे। इस दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के हाथों में दो लिफाफा देखने को मिला था। यह संभावना जतायी गयी थी कि राज्यसभा के दो उम्मीदवारों के नाम इस लिफाफे के अंदर बंद है। जिसके बाद आरजेडी के प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी उन दो नामों की सूची लेकर दिल्ली में लालू से मिलने पहुंच गये हैं। उन्होने दोनों उम्मीदवारों के नाम संसदीय बोर्ड से स्वीकृति के बाद राजद सुप्रीमो को सौंपी है।
बता दें कि बिहार में राज्यसभा के 5 सीटों पर 10 जून को मतदान होना है। 24 मई से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी लेकिन अब तक किसी भी पार्टी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। विधानसभा में सीटों की संख्या के आधार पर 3 सीट एनडीए और 2 सीट आरजेडी के खाते में जाएगी। एनडीए में वर्तमान समीकरण के अनुसार 2 सीट बीजेपी को और एक सीट पर जेडीयू अपने उम्मीदवार को राज्यसभा भेज सकती है।
आरजेडी की ओर से राज्यसभा के दो उम्मीदवार कौन है ये तय हो चुका है लेकिन मीडिया के सामने उनके नामों को नहीं लाया गया है माना जा रहा है कि लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती आरजेडी की ओर से राज्यसभा की पहली उम्मीदवार है, इसके संकेत भी बिहार विधान परिषद के सदस्य और लालू परिवार के नजदीकी सुनील सिंह ने ट्वीट कर दे दिया था, जिसमें उन्होने मीसा के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की और बताया कि सांसद मीसा भारती आगे भी सांसद रहेंगी।
आरजेडी की ओर से राज्यसभा का दूसरा उम्मीदवार कौन होगा उसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है। पहला नाम महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके बाबा सिद्दीकी का बताया जा रहा है। बाबा सिद्दीकी मुंबई के बड़े कारोबारी है और कांग्रेस के विधायक भी रह चुके है। बाबा सिद्दीकी के सलमान और शाहरूख खान से करीबी रिश्ते रहे है। यही नहीं आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से भी करीबी रिश्ते रहे है।
गोपालगंज में बाबा सिद्दीकी के कई शिक्षण संस्थान है और उन्होने क्रिकेट एकेडमी भी खोली है। पिछली बार जब वो बिहार आये थे तो उन्होने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। दूसरा नाम कांग्रेस के कपिल सिब्बल का है जिनका इन दिनों कांग्रेस नेतृत्व से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे है।
लालू यादव से जुड़े कई कानूनी मामले वो संभाल रहे है और दिल्ली में रहते हुए कपिल सिब्बल की लालू से कई बार मुलाकात हो चुकी है। इससे पहले लालू यादव राम जेठमलानी को कानून सलाह के ईनाम के रूप में राज्यसभा भेज चुके है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप को लेकर भी हवा बनाई जा रही है।
मंगलवार को जब अब्दुल बारी सिद्दीकी प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे तब एक पत्रकार ने अब्दुलबारी सिद्दीकी से सवाल पूछा था कि क्या तेजप्रताप को राज्यसभा भेजा जा रहा है तब सिद्दीकी ने कहा था कि उम्मीदवारों पर फैसला राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करेंगे। आरजेडी के दूसरे उम्मीदवार को लेकर कई बातें मीडिया में कही जा रही है।