ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

आरा-बक्सर फोरलेन पर रामनवमी शोभा यात्रा देख लौट रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। हादसे में 24 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार की मौत हो गई, जबकि रामबाबू कुमार गंभीर रूप से घायल हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा-बक्सर फोरलेन पर शुक्रवार की शाम जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली के पास एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। रामनवमी शोभा यात्रा देखकर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका मित्र 25 वर्षीय रामबाबू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतक प्रद्युम्न कुमार गजराजगंज ओपी क्षेत्र के हरनाथ कुंडी गांव के निवासी थे और स्नातक के छात्र थे। घायल रामबाबू कुमार उसी गांव के कैलाश प्रसाद के पुत्र हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रद्युम्न कुमार को मृत घोषित कर दिया। रामबाबू कुमार का इलाज जारी है।


परिजन बताते हैं कि दोनों युवक रामनवमी की शोभा यात्रा देखने के लिए आरा आए थे। घटना के समय वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक और कोहराम मचा हुआ है।