ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

पटना में 29 मार्च को “आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” का आयोजन होगा, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

बिहार न्यूज
“आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026”
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के अग्रणी वेब न्यूज चैनल फर्स्ट बिहार-झारखंड  द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम “आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित समारोह 29 मार्च 2026 को होटल लेमन ट्री, पटना में शाम 6 बजे से आयोजित होगा।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी और पथ निर्माण सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शामिल होंगे।


यह आयोजन राज्य के उन चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने अपने समर्पण, सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के उत्कृष्ट डॉक्टरों को शामिल किया जाएगा।


फर्स्ट बिहार-झारखंड का यह प्रयास स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पेशेवरों को प्रोत्साहित करने और समाज के सामने उनके योगदान को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


फर्स्ट बिहार झारखंड के चीफ मैनेजर अमित कुमार सिंह के मुताबिक कार्यक्रम न केवल डॉक्टरों के सम्मान का मंच बनेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरणा भी देगा। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग, विशेषज्ञ और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।


फर्स्ट बिहार झारखंड के मार्केटिंग मैनेजर अनिल कुमार साहू ने बताया कि “आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” के माध्यम से फर्स्ट बिहार झारखंड एक बार फिर समाज के उन नायकों को सम्मानित करने जा रहा है, जो निस्वार्थ भाव से लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। 


इस कार्यक्रम के प्रायोजकों के नाम इस प्रकार है... 

डाइआर्क गो, दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल, भारतीय स्टेट बैक (SBI), आशीर्वाद इंजीकॉन, हिन्दुस्तान टिम्बर, कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल, Mom9 एडवांस यूरोकेयर हॉस्पिटल, ऑक्सीजन हॉस्पिटल, एसएसबी होम्स, ददन हांडी मीट, नाडियाड हॉस्पिटल, बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, हिमालया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सारा हॉस्पिटल, रैनबो इमरजेंसी हॉस्पिटल।


विस्तृत जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें..7903676691 (ANIL KUMAR SAHU)