Hindi News / bihar / patna-news / रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे...

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

पटना के डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर रामनवमी के अवसर पर 52 झांकियों का स्वागत किया गया। भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया और जय श्रीराम के नारे गूंजे।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 27, 2026, 7:16:13 PM

बिहार न्यूज

पटना में रामनवमी की धूम - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: रामनवमी के मौके पर डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर पटना के 52 जगहों से निकाली जाने वाली झांकियों का पहुंचना शुरू हो गया है। इन झांकियों के आयोजक को सम्मानित किया जा रहा है। इसे लेकर डाकबंगला चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान भोजपुरी अभिनेता व सिंगर एवं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपनी गीतों से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। 


मनोज तिवारी के गानों को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शोभा यात्रा के संयोजक नितिन नबीन ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी का मंच पर स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम के बेटे निशांत कुमार, विजय चौधरी, संजय झा, संजय सरावगी सहित एनडीए के कई नेता मंच पर मौजूद रहे।


 इन सभी नेताओं का शोभा यात्रा के संयोजक नितिन नबीन में स्वागत और अभिनंदन किया। डाकबंगला के मंच पर निशांत संजय झा और सम्राट चौधरी के बीच बैठे दिख रहे हैं। वही नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के बगल में नितिन नबीन के साथ नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद वहां पहुंचे झांकियों को आरती दिखाई और शोभा यात्रा के आयोजकों को सम्मानित किया। 


रामनवमी के मौके पर आज पटना के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इन झांकियों का पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर पहुंचना शुरू हो गया है। डाकबंगला पर बने मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झांकियों को सम्मानित किया। 


डाकबंगला पर आज 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। इस बार झांकियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल होकर डाकबंगला पहुंचने वाली झांकियों का स्वागत कर रहे हैं। 


रामनवमी के मौके पटना के 52 पूजा समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। डाकबंगला चौराहे पर रामनवमी के मौके पर पटना से निकाली गई 52 झांकियां धीरे-धीरे श्रीराम चौक पहुंच रहा है, एक-एक कर इन्हें नितिन नबीन सम्मानित कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। करीब 1500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है।


ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि 5 से 7 लाख तक श्रद्धालु आज डाकबंगला पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैयारी की गयी है। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 1500 जवानों को तैनात किया गया है। वही 500 सीसीटीवी लगाये गये हैं। 10 ड्रोन से पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी। रामनवमी पर इस बार भव्य आयोजन किया जा रहा है। जो ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है।