ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय

केंद्र सरकार ने दरभंगा एम्स निर्माण के लिए संशोधित अनुमानित लागत 2006.07 करोड़ रुपये मंजूर की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा और लोगों को बेहतर इलाज सुविधा मिलेगी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दरभंगा शोभन बाईपास के समीप बन रहे बिहार के दूसरे एम्स  निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए  संशोधित अनुमानित लागत राशि की मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी का आभार प्रकट किया है। 


मंगल पांडेय ने कहा कि इस घोषणा के बाद एम्स निर्माण कार्य में और तेजी आयेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में राज्य के अंदर स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सुदृढ़ हुई हैं । पहले केंद्र सरकार ने एम्स निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। जो बिहार वासियों के लिए एक बड़ी सौगात थी। अब निर्माण कार्य के लिए  संशोधित अनुमानित लागत राशि दिया जाना स्वागत योग्य है। अब एम्स निर्माण की कुल लागत राशि 2006.07 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 


मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा जी द्वारा दिए गए  दरभंगा एम्स सौगात से  उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। वही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य में स्वास्थ्य संरचना का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ इलाज की सुविधा मिल रही है। 


उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए ये रोजगार सृजन का एक बड़ा माध्यम बनेगा। वहीं राज्य की आर्थिक समृद्धि में भी बहुमूल्य योगदान मिलेगा। जिससे स्वस्थ और विकसित बिहार बनने में काफी मदद मिलेगी। दरभंगा में एम्स निर्माण किया जाना आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बिहार के प्रति एक समर्पण भाव को दर्शाता है।

टैग्स