ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / politics / CPI विधायक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा- शराब से मौत मामले...

CPI विधायक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा- शराब से मौत मामले की हो जांच, परिजनों को मिले मुआवजा

02-Apr-2021 04:57 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: जिले में कथित जहरीली शराब से दो लोगों की मौत मामले में विपक्ष लगातार हमलावर है। इस घटना को लेकर आज बखरी से सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। बेगूसराय के गोढियारी पहुंचे सीपीआई विधायक सूर्यकांड पासवान ने जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले में घालमेल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। 

news image


बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी इलाके में कथित जहरीली शराब से दो युवकों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अल्कोहल से मौत का जिक्र नहीं है। इस रिपोर्ट के आने के बाद विपक्ष और हमलावर हो गया है। मृतक के परिजनों से मिलने के बाद सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि जहरीली शराब से ही दोनों युवकों की मौत हुई है लेकिन प्रशासन इसे डायरिया और पेट दर्द से मौत करार देने की कोशिश कर रहा है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को डराया धमकाया गया उन्हें जेल में बंद कर देने की धमकी दी गयी यह बात खुद उन्हें परिजनों ने बतायी। विधायक सूर्यकांत पासवान ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की साथ ही इसकी सही से जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। 

 news image

 

गौरतलब है कि 30 मार्च को बखरी थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी गांव में सकलदेव चौधरी और राजकुमार सहनी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शमशाम घाट से दोनों का शव बरामद किया था। जिसके बाद सरकारी महकमें में खलबली मच गई थी। तब से लेकर आज तक जांच के नाम पर मामला लंबा खिंचता जा रहा है। वही जांच में अल्कोहल नहीं मिलने की आई रिपोर्ट ने आग में घी डालने का काम किया है। वही इस घटना को लेकर सियासत का बाजार भी गर्म हो गया है। शराबबंदी कानून को लेकर विधायक सूर्यकांत पासवान ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बखरी में शराब माफिया सक्रिय नहीं है और शराब नहीं बिक रहा है तो इस घटना के बाद बेगूसराय पुलिस लगातार बखरी में क्यों शराब की छापेमारी कर रही है और शराब भट्टियों को भी ध्वस्त कर रही है।