1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
18-Jan-2025 07:47 AM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 18 जनवरी का दिन महागठबंधन के लिए काफी अहम होने वाला है। 18 जनवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर पटना में आरजेडी की अहम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। वैसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज के पटना दौरे पर सबकी नजर रहेगी। वह बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद सदाकत आश्रम में भी वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
दरअसल, इससे पहले राहुल गांधी 23 जून 2023 को पटना में आयोजित विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल होने के लिए पटना आए थे। उससे पहले लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी कई चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बिहार आए थे। लेकिन, 2024 लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद वे पहली बार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना आ रहे हैं। राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर यह सवाल उठ रहा कि क्या इस दौरे में लालू प्रसाद और राहुल गांधी की मुलाकात होगी या नहीं?
मालूम हो कि, पिछले कुछ दिनों से कई दल अब विपक्षी दलों के गठबंधन के औचित्य पर ही सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरजेडी का आम आदमी पार्टी को 'समर्थन' इस मतभेद को और आगे बढ़ाता है।वहीं, तेजस्वी यादव का वह बयान भी सुर्खियों में रहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बना था। तेजस्वी के बयान के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन या महागठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे।
इधर, पिछले कुछ दिनों के अंदर इंडिया गठबंधन के भीतर आपसी सहमति देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में चर्चा यह है कि यह गठबंधन अब टूट की कगार पर चलने लगा है। राहुल गांधी पटना आ रहे हैं लेकिन इस यात्रा में लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की मुलाकात की संभावना बहुत कम है, क्योंकि उसी दिन आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। संभव है कि जानबूझकर किसी राजनीति के तहत दोनों कार्यक्रम एक दिन तय किए गए हैं। ऐसा नहीं हो कि दोनों को एक दुसरे के कार्यक्रम के बारे में नहीं हो।