ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
02-Jan-2024 02:29 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार में एक बार फिर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस समेत सभी सहयोगी दल तैयार हो गए हैं और गठबंधन की बैठक में इसका प्रस्ताव रखेंगे हालांकि जेडीयू ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कांग्रेस की तरफ से किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अगर गठबंधन में कोई जिम्मेवारी मिलती है तो खुद नीतीश कुमार इसपर निर्णय लेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने और जूम एप पर बैठक की खबरों पर नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस के द्वारा ऑफिशियल इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अगर नीतीश कुमार को कोई जिम्मेदारी देने की बात सामने आएगी तो इसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और नीतीश कुमार इस पर विचार कर निर्णय लेंगे।
उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई थी। हम लोग चाहते हैं जल्द से जल्द सीट शेयरिंग का मामला सुलझ जाए। वहीं दिल्ली से पटना लौटे मंत्री संजय कुमार झा ने सत्ता पलटने के कयासों को नकारते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। वहीं इंडिया गठबंधन के अंदर नीतीश कुमार को मिलने वाली जिम्मेदारी को लेकर कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।