हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Mar-2024 05:51 PM
By First Bihar
PATNA: अपनी जन अधिकार पार्टी का आज कांग्रेस में विलय करने वाले बाहुबली पप्पू यादव को पार्टी में शामिल होने के समय ही नसीहत मिल गयी. कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश ने भरी महफिल में कहा-ये कांग्रेस है, यहां ये सब नहीं चलता है. बौखलाये पप्पू यादव सफाई देने में लगे रहे. उधर चर्चा ये भी है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पप्पू यादव को पार्टी में शामिल कराये जाने के फैसले से नाराज हैं. अखिलेश सिंह कांग्रेस मुख्यालय में हुए पप्पू यादव के मिलन समारोह में भी शामिल नहीं हुए.
मामला दिल्ली का है. पप्पू यादव आज अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने पहुंचे थे. कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने पप्पू यादव को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी. पप्पू यादव अपने बेटे सार्थक रंजन के साथ कांग्रेस में शामिल हुए. इस मौके पर प्रेस कांफ्रेंस बुलायी गयी थी. लेकिन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही पप्पू यादव कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गये.
दरअसल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पप्पू यादव के समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करने लगे. एक दो दफे पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे लगे तो वहां मौजूद बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश नाराज हो गये. उन्होंने पप्पू यादव को तत्काल सख्त नसीहत दी-ये कांग्रेस है, यहां ये सब नहीं चलता है. अपने समर्थकों को साथ लेकर पप्पू यादव सकते में आ गये. उन्होंने सफाई देनी शुरू की-ये सब कांग्रेस के ही लोग हैं. वे बार बार इस बात को रिपीट करते रहे. लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने उनकी बात का नोटिस नहीं लिया. उसके बाद नारेबाजी भी रूक गयी.
अखिलेश सिंह नाराज
वैसे पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल कराने को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी भी उभर कर सामने आ रही है. पार्टी के कई नेताओं ने इशारों में अपने नेतृत्व पर कटाक्ष भी किया है. बता दें कि पप्पू यादव कई संगीन मामलों के आरोपी रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के समय भी वे कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करना चाह रहे थे लेकिन कांग्रेस ने उस वक्त पप्पू यादव को शामिल करने से इंकार कर दिया था. आज भी जब दिल्ली में पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल हो रहे थे तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह वहां मौजूद नहीं थे. कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, पार्टी विधायक दल के नेता शकील अहमद खां और सांसद मो. जावेद मिलन समारोह में मौजूद थे लेकिन अखिलेश सिंह गायब रहे. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पप्पू यादव को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.