Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
06-Jan-2025 12:23 PM
By First Bihar
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान सोमवार को वैशाली पहुंचे है, जहां उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदी से मुलाकात की और उनके काम की खूब सराहना की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे सियासी कयासों पर दो टूक जवाब दे दिया और कहा कि इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है।
जीविका का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि देश में और जगह था, इसके हिसाब से हमने नामकरण किया जीविका। जिसके बाद केंद्र ने पूरे देशभर में उसको कह दिया आजीविका और हम जीविका दीदी कहते हैं। कितनी बड़ी संख्या में हो गई हैं। हमलोग लगातार कही भी जाते हैं तो देखते हैं। अब इसको शहरी क्षेत्र में भी शुरू कर दिए हैं। अब जरा देख लीजिए, महिलाएं पहले कहां उतना बढ़िया दिखती थीं और अब कितना बढ़ियां से रहती हैं।
सीएम ने कहा कि अब महिलाएं बहुत अच्छे तरीके से बोलने लगी हैं, पहला कुछ नहीं बोलती थीं। यहां तो पहले स्वयं सहायता समूह था ही नहीं। केंद्र में थे तो उस समय पूरे देश में था लेकिन बिहार में काफी कम था और जब हम मुख्यमंत्री बने तो उसका बहुत विस्तार किए और उसका नाम दिए जीविका। सबको ट्रेनिंग दिया जाता है और उनको काम करने के लिए दिया जाता है तो यह सब कितना अच्छा हो गया है।
पटना में आपके खिलाफ बहुत कुछ लोग बोलते रहते हैं? इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको इससे क्या लेना देना है। हम शुरू से जो काम किए और जो हमलोगों के साथ रहे लेकिन एक गो गलती हमरा पर्टिया वाला दो जगह कर दिया था तो उसको तो हम्हीं हटा दिए न.. कि उ सब संभव नहीं है, जहां से हम सही थे। हमको मुख्यमंत्री पहली बार अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बनाया था, हमको कितना मानते थे।