ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Bihar Politics: नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में क्या हुआ कि सीएम नीतीश ने...

Bihar Politics: नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में क्या हुआ कि सीएम नीतीश ने शिक्षा मंत्री को सबके सामने करा दिया खड़ा? जानिए..

01-Mar-2025 11:41 AM

By First Bihar

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित नियुक्त पत्र वितरण समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच पर बैठे शिक्षा मंत्री को सबके सामने खड़ा करा दिया।


दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी बचे हुए कामों को चुनाव से पहले खत्म कर लेना चाहते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में नियुक्त पत्र वितरण समारोह का आय़ोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सक्षमता परीक्षा 2 पास 59 हजार से अधिक विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।


इस मौके पर मंच पर सीएम नीतीश के अलावा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करना शुरू किया और सरकार द्वारा अधिक से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार देने की बात कही।


इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद शिक्षा मंत्री को अचानक खड़े होने के लिए कह दिया। सीएम ने कहा कि, आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए.. ठीक से सब जगह करवाइए... समझ गए न.. ऐ, खड़ा हो.. आपको जान बूझकर हम इ डिपार्टमेंट दिए हैं.. तो आप पूरा तौर पर काम करते हुए काम करिए। इतना कहने के बाद सीएम ने अपना संबोधन समाप्त कर दिया।


इस सबके बीच एक बात गौर करने वाली थी कि जब सीएम ने कहा कि आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए.. तो सिर्फ शिक्षा मंत्री ही नहीं बल्कि मंच पर मौजूद सभी मंत्री खड़े हो गए थे, हालांकि बाद में सीएम ने कहा कि जिनका डिपार्टमेंट है सिर्फ उनको खड़ा होने के लिए कह रहे हैं। बात चाहे जो हो लेकिन सीएम द्वारा शिक्षा मंत्री क भरी सभा में खड़ा कराने की बात चर्चा का विषय बन गई है।