मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
14-Jan-2025 10:56 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मकर संक्रांति के मौके पर पटना स्थित कार्यालय में दही-चूड़ा का भोज दिया है। भोज में गठबंधन के सभी नेताओं को आमंत्रित कर चिराग पासवान खुद भोज से गायब रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोज में शामिल होने के लिए पहुंच गए लेकिन चिराग वहां नहीं पहुंचे और बाद में मुख्यमंत्री थोड़ी देर के बाद वहां से रवाना हो गए।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की तरफ से पटना के पार्टी कार्यालय में आज दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस भोज में गठबंधन के सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। चिराग पासवान इस दही-चूड़ा भोज के जरिए एनडीए की एकजुटता दिखाने की तैयारी में थे लेकिन खुद उन्होंने ने ही एनडीए की एकजुटता को तार-तार कर दिया।
चिराग के बुलावे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के दिन उनके दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए तय समय पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा पार्टी के कुछ नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यालय पहुंचे लेकिन चिराग पासवान खुद वहां मौजूद नहीं थे। पार्टी के नेताओं ने सीएम का स्वागत किया जबकि सीएम का स्वागत चिराग पासवान को करना चाहिए था।
मुख्यमंत्री जब पहुंचे उस समय चिराग पासवान मौजूद नहीं थे। सीएम नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां से रवाना हो गए। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी नजर नहीं आए। बता दें कि बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति का खास महत्व रहा है। बिहार में इस दिन सियासी समीकरण बिगड़ते और बनते हैं।