1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
18-Jan-2025 11:25 AM
By HARERAM DAS
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। प्रगति यात्रा के दौरान सीएम जिलों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा तो कर ही रहे हैं, हर जिले को चुनाव से पहले करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां जीविका दीदी से मुलाकात के दौरान सीएम एक ऐसी बात कह गए जिसे सनुकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
दरअसल, मुख्यमंत्री अपने लाव-लश्कर के साथ शनिवार की सुबह बेगूसराय पहुंचे थे। बेगूसराय में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदियों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान उनसे बात करते हुए सीएम क्या कह गए खुद उन्हें भी इसका अंदाजा नहीं रहा। सीएम की बात को सुनकर वहां मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी और सम्राट चौधरी असहज होने लगे और किसी तरह से बात को संभाला।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से बातचीत कर उनके लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान सीएम लड़कियों के बारे में कुछ ऐसा कह गए कि सभी दंग रह गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं जी.. अब कितना बढ़िया हो गया.. सब कितना अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं... और बोलती कितना बढ़िया हैं.. पहले नहीं बोल पाती थी.. बहुत अच्छा है... जहां भी जाते हैं जीविका दीदी का दर्शन करते हैं”।
इससे पहले भी सारण में भी कुछ इसी तरह का नजारा सामने आया था। जब सीएम नीतीश कुमार जीविका दीदियों से बात कर रहे थे तभी वह बोलने लगे कि हम सभी को माता ने ही पैदा किया है। इसके बाद वहां मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी असहज होते नजर आए थे और वहां से निकलने की कोशिश करने लगे थे। सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कर दिया था कि चलिए न सर हो गया।
बता दें कि विपक्षी दल आरजेडी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर लगातार सवाल उठा रहा है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने तो यहां तक कह दिया था कि नीतीश यात्रा पर नहीं जा रहे हैं बल्कि आंख सेंकने जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव लगातार दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की हालत ठीक नही हैं और वह टायड हो गए हैं, उन्हें आराम की जरुरत है।