Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
01-Jan-2025 12:38 PM
By Viveka Nand
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए वर्ष के पहले दिन अपनी माता की पुण्यतिथि के मौके पर अपने गांव कल्याणबीघा पहुंचे. उनके साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अलावा कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे. माता की पुण्यतिथि के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कल्याणबीघा स्थित स्व.रामलखन सिंह वैद्य स्मृति वाटिका में स्थापित मां की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत अन्य मंत्रियों और विधायकों ने भी सीएम की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मां की पुण्यतिथि पर गांव पहुंचे नीतीश कुमार ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की. इस दौरान कई ग्रामीण ने अपने नेता व बिहार के मुख्यमंत्री से कई तरह की शिकायत की.
ग्रामीण की समस्या सुन रूक गए नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपनी मां की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर लौट रहे थे, इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से भी मुलाकात की. इस दौरान वे दूरी बरतते रहे. तभी एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्या बताई. समस्या सुनते ही नीतीश कुमार वहां रूक गए। इसके बाद साथ चल रहे जिलाधिकारियों से समस्या के समाधान करने को कहा. मुख्यमंत्री ने डीएम को इशारों में कुछ निदेश दिया. मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही जिलाधिकारी ने समस्या समाधान करने की बात कही.
मां की पुण्यतिथि पर 1 जनवरी को गांव जाते हैं नीतीश कुमार
बता दें कि बुधवार 1 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की माता स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि है। मां की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री हर वर्ष अपने गृह जिला नालंदा के कल्याणबीघा पहुंचते हैं और माता की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह कल्याणबीघा पहुंचे और माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वापस पटना लौट गए।