ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / सीएम नीतीश के बयान पर बोले संजय जायसवाल, 11 सीट पर चुनाव लड़ने...

सीएम नीतीश के बयान पर बोले संजय जायसवाल, 11 सीट पर चुनाव लड़ने वाले सरकार बनाने की बात कर रहे

16-Sep-2022 01:36 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो वे बिहार समेत अन्य पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। अब इस बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 11 सीट पर चुनाव लड़ने वाले अपनी सरकार बनायेगे। उन्होंने कहा कि सीएम बात कर रहे हैं विशेष राज्य कि जो बात ख़त्म हो गई। इसपर कुछ कहने की जरूरत नही है। 




बता दें कि कल सीएम नीतीश कुमार बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे थे। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि मैं विशेष राज्य के दर्जें की मांग हमेशा से कर रहा हूं.और पूरी सरकार के तरफ से करते रहूंगा। नीतीश कुमार के इसी बयान पर आज संजय जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार बिहार को अलग से कई योजनाओं के लिए राशि देती है, लेकिन अगर मुख्यमंत्री उसको नही लेंगे और काम के लिए जमीन उपलब्ध नही करवाएंगे, तो केंद्र सरकार क्या करेगी।




वहीं, संजय जायसवाल ने केंद्र सरकार की राशि की बात करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार 81 हजाए करोड़ कि राशि बिहार को देती है। गति शक्ति योजना योजना, दिघवाडा कलकत्ता सहित कई बड़ी योजना को लेकर केंद्र सरकार पैसा देती है। नीतीश कुमार को उसपर काम करना चाहिए, लेकिन सीएम बिहार को पीछे धकेलने का काम रहे हैं।