हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Mar-2024 02:21 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सहित 6 राज्यों के गृह सचिव हटा दिये गये हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.एस सिद्धार्थ को पद से हटा दिया गया है। अब उनके पास केवल मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार रहेगा। राज्य सरकार ने गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार को कारा और सुधार सेवाएं विभाग का IG बनाया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के गृह सचिव को हटा दिया गया है। वही पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटा दिया गया है। जबकि मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को भी हटाया गया है।
बता दें कि 16 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस हुई थी। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इस प्रेस वार्ता में इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस संधू भी मौजूद थे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सात चरण में लोकसभा चुनाव होगा। बिहार में सात चरण में चुनाव होगा। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 01 जून को मतदान होगा और 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।
19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। वही 7 मई को तीसरे चरण में 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 13 मई को चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 20 मई को 5वें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वही 25 मई को 6वें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी जबकि 1 जून को 7वें चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा और 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।

